{"_id":"5fca5efd9412e40c6d52342f","slug":"third-day-of-up-senior-cricket-team-trial-30-players-selected-from-the-390-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सीनियर क्रिकेट टीम के ट्रायल का तीसरा दिन, 30 सीनियर क्रिकेटरों का पूल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सीनियर क्रिकेट टीम के ट्रायल का तीसरा दिन, 30 सीनियर क्रिकेटरों का पूल तैयार
Fri, 04 Dec 2020 09:38 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
cricket
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में यूपी सीनियर क्रिकेट टीम ट्रायल के तीसरे दिन भाग लेने वाले 390 खिलाड़ियों में 30 खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। अब शनिवार को होने वाले ट्रायल में प्रदेश के रणजी खिलाड़ियों के अलावा वनडे और टी 20 टीमों के स्पेशलिस्ट 50 खिालड़ियों को चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
विज्ञापन
यहां से चयनित कुल खिलाड़ियों में चार टीमों का गठन होगा, जिनके बीच छह, सात और आठ दिसंबर को मैच आयोजित कराए जाएंगे। इसमें प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ियों का एक सप्ताह का कैंप कानपुर के कमला क्लब और ग्रीनपार्क में संयुक्त रूप से आयोजित होगा। यहां बीसीसीआई के निर्देशानुसार प्रदेश की टी-20, वनडे अथवा रणजी टीम को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर मैनेजर, क्रिकेट आपरेशन माकेर्टिंग श्रेयांश कार्तिकेय ने बताया कानुपर में तीन दिनों तक आयोजित ट्रायल में प्रदेश भर से 390 खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाई, जिसमें 30 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई। बीसीसीआई के गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश की टीम का गठन होगा।
विज्ञापन