Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Third bomb threat to court in two weeks

Lucknow News: दो सप्ताह में तीसरी बार कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी

Wed, 25 Feb 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Third bomb threat to court in two weeks
बम ब्लास्ट की धमकी के बाद कचहरी परिसर में जांच करते पुलिस अ​धिकारी।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। सुरक्षा एजेंसियों की नाकामी से झूठी सूचना देकर सनसनी फैलाने वालों के हौसले बुलंद हैं। दो सप्ताह के अंदर तीसरी बार लखनऊ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस बार भी धमकी ईमेल के जरिये भेजी गई। ईमेल में लिखा था कि दोपहर एक बजे बम विस्फोट होगा। दो घंटे की सघन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन



डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जिला न्यायालय की ईमेल आईडी पर बम विस्फोट करने की धमकी का ईमेल आया। मेल में दोपहर एक बजे ब्लास्ट की बात लिखी थी। पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड की मदद से पूरे कचहरी परिसर की दो घंटे तक कोने-कोने की जांच की गई। जांच में कुछ भी नहीं मिला। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ईमेल भेजने वाले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




पुराने मामलों में अब तक हाथ खाली

इसके पहले 13 फरवरी को और फिर 16 फरवरी को कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। पहली बार मिली धमकी के मामले में कोर्ट के नाजिर की तहरीर पर वजीरगंज थाने में ईमेल भेजने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। पुलिस और एटीएस की टीमें मामले की जांच कर रही है। दोनों के हाथ अब तक खाली हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने भी पहले के दो मामलों की जांच की, लेकिन उनके हाथ भी गुनहगार तक नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बम ब्लास्ट की धमकी के बाद कचहरी परिसर में जांच करते पुलिस अधिकारी। 

बम ब्लास्ट की धमकी के बाद कचहरी परिसर में जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

बम ब्लास्ट की धमकी के बाद कचहरी परिसर में जांच करते पुलिस अधिकारी। 

बम ब्लास्ट की धमकी के बाद कचहरी परिसर में जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

बम ब्लास्ट की धमकी के बाद कचहरी परिसर में जांच करते पुलिस अधिकारी। 

बम ब्लास्ट की धमकी के बाद कचहरी परिसर में जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed