फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Third batch of PG will start in AIIMS

Lucknow News: एम्स में शुरू होगा पीजी का तीसरा बैच

Thu, 15 Aug 2024 03:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 15 Aug 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Third batch of PG will start in AIIMS
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) के तीसरे बैच की पढ़ाई जल्द शुरू होगी। बुधवार को दिल्ली में काउंसिलिंग का काम पूरा होने के बाद जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों को 31 अगस्त तक एम्स में जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


ये चिकित्सक पढ़ाई करने के साथ ही एम्स में मरीजों का इलाज भी करेंगे। 38 नए जूनियर रेजीडेंट मिलने के बाद एम्स में डॉक्टरों की कमी से राहत मिलेगी। एम्स में एमबीबीएस के पहले बैच की पढ़ाई 30 अगस्त 2019 को शुरू कराने के बाद जुलाई 2022 से पीजी की 33 सीटों पर दूसरे बैच की पढ़ाई शुरू हुई थी।
विज्ञापन

इस बार पीजी की तीसरे बैच की पढ़ाई अब तक शुरू हो जानी थी, लेकिन नीट परीक्षा में गड़बड़ियों के कारण पीजी के दाखिले में भी देरी हुई। प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिल्ली में शुक्रवार को एम्स में पीजी की 38 सीटों के लिए काउंसिलिंग का काम पूरा हो गया। दिल्ली में कई चरणों में काउंसिलिंग कराई गई। सभी जूनियर डॉक्टरों को 31 अगस्त तक एम्स में जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी के तीसरे बैच की पढ़ाई शुरू होनी है। इसके लिए दिल्ली में बुधवार को पीजी की 38 सीटों के लिए काउंसलिंग का काम पूरा हो गया। 31 अगस्त तक सभी को जॉइन करना है। सीटें रिक्त होने पर 31 अगस्त से पहले एम्स में काउंसलिंग की जाएगी।-
डॉ. भोलानाथ, रजिस्ट्रार, एम्स रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed