{"_id":"676721827c79a7fbba0ab1fa","slug":"third-accused-arrested-in-chain-snatching-case-from-retired-ias-officer-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1004120-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से चेन लूट में तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से चेन लूट में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Sun, 22 Dec 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से चेन लूट में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी प्रेम नारायण द्विवेदी से चेन लूट मामले के तीसरे आरोपी शैव्य श्रीवास्तव उर्फ राहुल को विकासनगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 2120 रुपये और आईफोन बरामद किया है।
एसओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक हफ्ते पहले ही डीसीपी उत्तरी आरएन सिंह ने 20 हजार का इनाम घोषित किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लूटी चेन को 68 हजार रुपये में बेच दिया था। साथी इंदल व राज को दस हजार रुपये दिए थे।
बता दें कि विकासनगर सेक्टर तीन निवासी प्रेम नारायण द्विवेदी 27 सितंबर शाम टहलने निकले थे। घर से कुछ दूर पहले पीछे से बदमाश पैदल पहुंचा और उनका मुंह दबाते हुए धक्का देकर गिरा दिया था। फिर उनकी चेन लूटकर भाग निकला था। घटना में प्रेम नारायण सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। एक अक्तूबर को पुलिस ने फुटेज की मदद से विकासनगर सेक्टर-3 निवासी इंदल और उसके साथी गोसाईंगंज सुरियामऊ निवासी राज प्रताप सिंह उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
घटना के बाद पुश्तैनी मकान बेचकर भागा निकला था आरोपी
घटना में शामिल तीसरा आरोपी गोसाईंगंज के कासिमपुर का राहुल भागा हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में थी, पर वह मकान बेच चुका था। विकासनगर सेक्टर-तीन में जहां किराये पर रह रहा था, वहां भी घर खाली कर दिया था। डीसीपी उत्तरी क्राइम टीम और विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्विलांस की मदद से शनिवार को आरोपी राहुल को इंदिरानगर स्थित रॉयल लॉन्ड्री के पास से गिरफ्तार किया। मौजूदा समय में वह चिनहट के कंचनपुर में रह रहा था।