{"_id":"682652f1c1f36969cb0ad746","slug":"they-were-secretly-carrying-it-in-small-gas-cylinders-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1206058-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चोरी छिपे छोटे गैस सिलिंडर में लेकर जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चोरी छिपे छोटे गैस सिलिंडर में लेकर जा रहे थे
Fri, 16 May 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 16 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
चोरी छिपे छोटे गैस सिलिंडर में लेकर जा रहे थे
लखनऊ। बस में सात छोटे गैस सिलिंडर भी रखे थे। पुलिस का कहना है कि समय रहते सिलिंडरों को बाहर निकाला गया, वरना स्थिति और भयानक हो सकती थी। बस में गैस सिलिंडर लेकर सफर करने की अनुमति नहीं है।
बिहार के बेगूसराय से दिल्ली जा रही चांदनी और उनकी मां मधु ने बताया कि सारा सामान राख हो गया। चांदनी दिल्ली में नौकरी के लिए अपनी सारी मार्कशीट लेकर जा रही थी। मधु ने बताया कि झोले में जेवर रखे थे। आग से मार्कशीट व जेवर जल गए। इसीत तरह कई लोग का पूरा सामान राख हो गया। कुछ लोग अपने साथ गेंहू, चावल और अन्य खाने पीने का सामान लेकर जा रहे थे।
पुलिस ने सभी को चौकी पहुंचा, खाने-पीने की कराई व्यवस्था
सूचना पर एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा टीम के साथ पहुंचे। प्राइवेट बस मंगवाकर सभी को हरिकंशगढ़ी चौकी पहुंचाया और खाने-पीने की व्यवस्था कराई। लोग गंतव्य के लिए चले गए। कुछ लोगों के पास पैसे नहीं थे तो पुलिसकर्मियों ने रुपये दिए।
विज्ञापन
शहर में पहले भी हुए ऐसे हादसे
28 जनवरी 2025- प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए बहराइच से 40 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही प्राइवेट बस मंगलवार रात ढाई बजे मड़ियांव में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 11 लोग घायल हो गए।
10 अप्रैल 2025 - मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा गांव में कार को बचाने में निजी बस अनियंत्रित होकर दुकान व बिजली के पोल से भिड़ गई। बस चालक व 15 यात्रियों को मामूली चोटें आई।
13 फरवरी 2025 - काकोरी के मौंदा इलाके में बिहार जा रही यात्रियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी 20 लोग घायल हो गए।
19 जून 2024 - पारा इलाके में दिल्ली के आनंद विहार से लखनऊ आ रही सवारियों से भरी स्लीपर बस पलटी। दो दर्जन सवारियां घायल।
5 सितंबर 2024- मोहनलालगंज के कनकहा गांव के पास वोल्वो बस डिवाइडर से टकरा गई। 50 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बस प्रतापगढ़ के पुरवारा लालगंज से लगभग साठ सवारियां लेकर दिल्ली के आनंद विहार जा रही थी।
14 नवंबर 2024- गोसाईंगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस का टायर फटने से आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों से करीब 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
4 अक्तूबर 2024- गोसाईंगंज किसान पथ पर सवारियों से भरी स्पीलर बस पलटी, महिला की मौत। 13 यात्री घायल हुए।
4 जुलाई 2024- मोहनलालगंज में सवारियां लेकर रायबरेली जा रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए एक कार में जा घुसी। बस में सवार 20 लोग चोटिल हो गए।