{"_id":"688bd10adba08a13780874df","slug":"they-were-building-a-hut-inside-the-transformer-net-lucknow-news-c-13-knp1002-1318408-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रांसफार्मर की जाली के अंदर झोपड़ी बना रह रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रांसफार्मर की जाली के अंदर झोपड़ी बना रह रहे थे
ट्रांसफार्मर के पास इस झोपड़ी में रह रहे थे मजदूर।
Link Copied
लखनऊ। बासमंडी इलाके में गुरुद्वारा वाली गली में लगे 1000 केवीए ट्रांसफार्मर की जाली का गेट खोलकर पतली गली में कुछ मजदूर अवैध तरीके से झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। ये खुले एलटी तारों के बीच से निकलते थे। ऐसे में हादसे की आशंका को देखते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस बल ने इन्हें हटवाया। रेजीडेंसी उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने बताया कि जेई प्रखर सिंह ने नगर निगम व पुलिस को पत्र लिखकर इन मजदूरों को हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन
इधर, जाली को तोड़कर बना लिया गेट
विधानसभा मार्ग इलाके में जिस जगह करंट से फहद की मौत हुई थी, उससे कुछ दूरी पर ही एक व्यक्ति ने कॉम्पैक्ट ट्रांसफार्मर की जाली को तोड़कर उसे गेट में तब्दील कर दिया। मोहल्ले वाले उपकेंद्र पर कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई।
ट्रांसफार्मर के पास इस झोपड़ी में रह रहे थे मजदूर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।