{"_id":"68965224b7d499c74a070dc8","slug":"they-used-to-cheat-people-by-telling-fake-notes-as-real-two-arrested-lucknow-news-c-13-knp1050-1330239-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नकली नोट को असली बताकर ठगते थे, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नकली नोट को असली बताकर ठगते थे, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में जालसाज।
लखनऊ। नकली नोटों की गड्डी देकर ठगने वाले दो जालसाजों नई दिल्ली की जेजे कॉलोनी के अयान खान और सैफुद्दीन को बृहस्पतिवार देर रात नाका पुलिस ने ऐशबाग पुल से गिरफ्तार किया। इनके पास से नकली नोटों की दो गड्डी और मोबाइल फोन मिला है।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात नाका पुलिस को सूचना मिली कि ऐशबाग पुल के पास दो युवक लोगों को नकली नोटों की गड्डी देकर ठगी कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके से अयान खान व सैफुद्दीन को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे लोग नोट की गड्डी का पहला और आखिरी नोट असली लगाकर उसके बीच में नोट के आकार का कागज का टुकड़ा रखकर गड्डी तैयार करते थे। इसके बाद राह चलते लोगों को बताते कि वे लोग मजदूर हैं और कई माह से वेतन न मिलने से मालिक के एक लाख रुपये लेकर भाग आए हैं।
विज्ञापन
आरोपी लोगों को एक लाख रुपये देकर गूगल पे खाते में 70 हजार रुपये ट्रांसफर करने का झांसा देते थे। जैसे ही कोई जाल में फंसता, आरोपी पहले उससे 70 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लेते। इसके बाद नकली नोट की गड्डी थमाकर भाग जाते थे। इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दरोगा ओपेंद्र कुमार मिश्र ने धोखाधड़ी का केस नाका थाने में दर्ज कराया है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।