फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   These teachers soon become regular.

यूपी के शिक्षकों के लिए ये है बड़ी खबर

Thu, 29 Jan 2015 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Jan 2015 10:48 AM IST
विज्ञापन
These teachers soon become regular.

माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने प्रदेश के राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में मानदेय पर काम कर रहे 1766 शिक्षकों को नियमित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट स्तर पर पढ़ाने वाले 2169 शिक्षकों में से शैक्षिक योग्यता पूरी करने वाले 1766 शिक्षकों को एक महीने के अंदर नियमित कर दिया जाएगा। बचे 403 शिक्षकों के लिए बीच का रास्ता निकाला जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री बुधवार को रवींद्रालय में व्यावसायिक शिक्षक संघ के चौधे अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक भी व्यावसायिक शिक्षक को शैक्षिक योग्यता पूरी न होने के कारण बाहर नहीं किया जाएगा। हाईस्कूल स्तर पर पढ़ाने वाले 220 व्यावसायिक शिक्षकों को भी नियमित किया जाएगा।
विज्ञापन


महबूब अली ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा में सुधार से युवाओं में बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक शिक्षकों को मानदेय के आधार पर अधिकतम 10 हजार रुपये ही मिलते हैं। ऐसे में हतोत्साहित होने के कारण वे अपना सौ प्रतिशत योगदान नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए सरकार ने इन्हें नियमित करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2000 नए पदों पर होगी भर्ती

These teachers soon become regular.

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने व्यावसायिक शिक्षक के दो हजार नए पदों पर भर्ती करने की बात भी कही। इस संबंध में जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। व्यावसायिक कोर्स से 12वीं पास करने वाले को आईटीआई के समकक्ष माना जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले वर्षों के दौरान खुलेआम नकल होने के कारण कम योग्यता वालों के भी अच्छे नंबर आए थे। हमें योग्य शिक्षक चुनने हैं, इसलिए आगे से शिक्षकों की भर्ती मेरिट के बजाय लिखित परीक्षा के आधार पर की जाएगी। उन्होंने यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन कराने की बात भी दुहराई।


‘मेरे विभाग में भी हैं 52 गज के अधिकारी’
महबूब अली बोले, लंका के बारे में कहा जाता है कि वहां हर कोई 52 गज का था। काफी हद तक यह बात माध्यमिक शिक्षा विभाग पर भी लागू होती है। शिक्षा मंत्री के अनुसार विभाग में बहुत से अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में 52 गज के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed