{"_id":"691a37a6cf61f8a65a0b374e","slug":"there-will-be-power-crisis-in-these-areas-today-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1475359-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इन इलाकों में आज रहेगा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इन इलाकों में आज रहेगा बिजली संकट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। शहर के कई इलाकों में मरम्मत से जुड़े कार्यों के चलते सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच बिजली बंद रहेगी। इससे अलग-अलग समय में उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित होगी। हनुमान सेतु उपकेंद्र के बाला कदर रोड, नगर निगम प्रकाश मार्ग का ऑफिस, क्वींस कॉलेज प्रेस क्लब दस्तरखान व आसपास एवं ग्वारी कलवर्ट उपकेंद्र के गोमतीनगर के विकास खंड एक से पांच और ग्वारी गांव में बिजली संकट रहेगा। इसी प्रकार पुरनिया उपकेंद्र तहत अलीगंज के सेक्टर-सी नेहरू बाल वाटिका और इंद्रलोक उपकेंद्र के नहर किनारे के, एफ व जी ब्लॉक व आसपास की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जानकीपुरम सेक्टर छह स्थित उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाके सौर विहार, सरस्वती मंदिर नियर दिल्ली स्कूल, मुलायम चौराहा, सेक्टर-7 छोटी काॅलोनी, मात्र दृष्टि सेवा सेक्टर-7, बसंत वाटिका पार्क और सेक्टर-5 पानी टंकी के आसपास भी बिजली बंद होगी।