{"_id":"66e6e1f7c30452dc930dbe8f","slug":"there-will-be-no-electricity-for-8-hours-on-september-16-in-many-areas-including-aminabad-lucknow-news-c-13-1-lko1021-874629-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अमीनाबाद समेत कई इलाकों में 16 सितंबर को 8 घंटे नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अमीनाबाद समेत कई इलाकों में 16 सितंबर को 8 घंटे नहीं आएगी बिजली
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बारावफात का जुलूस सोमवार को निकलेगा। जुलूस सुरक्षित निकल सके इसके लिए सोमवार को अमीनाबाद उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 8 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। 33/11 केवी उपकेंद्र अमीनाबाद से संचालित सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह 8 से शाम 4 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। इससे अमीनाबाद, मोहन मार्केट, नजीराबाद, लाटूश रोड, हाथीखाना, प्रताप मार्केट, भूसामंडी, मौलवीगंज, चिकमंडी, रकाबगंज, खयालीगंज क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।