फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be leave on the day of voting in UP Nikay Chunav.

UP Nikay Chunav : मतदान के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, नामांकन का आखिरी दिन आज

Mon, 24 Apr 2023 12:15 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Apr 2023 12:15 AM IST
सार

यूपी निकाय चुनाव में नामांकन के लिए सोमवार का दिन आखिरी है। वहीं, जिलाधिकारियों को मतदान के दिन अवकाश रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
There will be leave on the day of voting in UP Nikay Chunav.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में मतदान के दिन सभी जिलों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। जिस चरण में जहां जहां मतदान होगा, वहां-वहां उस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यह चुनाव दो चरणों में हो रहा है। पहले चरण में 37 जिलों में 4 मई तो तथा दूसरे चरण में 38 जिलों में 11 मई को मतदान होगा। 

विज्ञापन


प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने इस बाबत अधिसूचना जारी की है। कहा है कि मतदान के दिन संबंधित जिलों में जिलाधिकारी अवकाश घोषित करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने दूसरे चरण के घोषित किए प्रत्याशी, मुस्लिम उम्मीदवारों को भी दिया टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा के लिए बड़ा झटका: शाहजहांपुर से पार्टी की मेयर प्रत्याशी भाजपा में हुईं शामिल


रविवार को भरे गए 7689 पर्चे
निकाय चुनाव में दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का सोमवार को अंतिम दिन है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने रविवार शाम तक रणनीति बनाते हुए टिकट जारी किए। दूसरे चरण का यह चुनाव 38 जिलों में हो रहा है। रविवार को प्रदेश भर में 7689 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इनमें महापौर पद के 21, नगर निगम के पार्षद पद के लिए 937, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 849 और सदस्य के 3210 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 306 तथा सदस्य के 2366 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed