फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be diversion on Vidhansabha Marg from today

Lucknow News: विधानसभा मार्ग पर आज से रहेगा डायवर्जन

Wed, 13 Aug 2025 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
There will be diversion on Vidhansabha Marg from today
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विधानसभा में झंडारोहण समारोह के कारण डायवर्जन किया जाएगा। विधानसभा के आसपास बुधवार सुबह 9 बजे से और 15 अगस्त की सुबह 6 बजे से आठ मार्गों पर यातायात में बदलाव रहेगा। रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहे व हजरतगंज चौराहे के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा। चारबाग की ओर से आने वाले बड़े वाहन केकेसी तिराहे से हुसैनगंज, रॉयल होटल विधानसभा मार्ग की ओर नहीं जा सकेंगे। ये लोको चौराहा, कैंट या हुसैनगंज चौराहे से कैसरबाग होते हुए जाएंगे। चारबाग से स्टेशन रोड गुरु गोविन्द सिंह मार्ग (राणा प्रताप) चौराहे से आने वाले छोटे वाहन हुसैनगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहे के बजाय कैसरबाग होते हुए जाएंगे। महानगर, निशातगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन बैकुंड धाम तिराहा, पीएनटी चौराहा, 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगे। महानगर, निशातगंज/पीएनटी की ओर से आने वाले छोटे वाहन सहारागंज तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, 1090 चौराहा होकर जाएंगे। सुभाष चौराहे से हजरतगंज चौराहा, विधानसभा मार्ग की ओर यातायात नहीं आएगा। वाहन कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा से सिकंदरबाग चौराहा होते हुए जाएंगे। कैसरबाग, वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा या लालबत्ती चौराहा होकर जाएंगे। गोमतीनगर, अयोध्या रोड, 1090 चौराहा से आने वाले वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed