{"_id":"699f62655de378ae1a0ec594","slug":"there-will-be-an-opportunity-to-understand-the-working-of-isro-lucknow-news-c-13-lko1096-1622121-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इसरो की कार्यप्रणाली समझने का मिलेगा अवसरं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इसरो की कार्यप्रणाली समझने का मिलेगा अवसरं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। विज्ञान व नवाचार में रुचि रखने वाले कक्षा नौ के विद्यार्थियों को इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिलेगा। वे यह भी जान सकेंगे कि वैज्ञानिक कैसे बन सकते हैं? विद्यार्थी वैज्ञानिकों से सवाल कर सकेंगे। उन्हें प्रयोगशालाओं का अनुभव भी मिलेगा। बच्चों के रहने, खाने और यात्रा खर्च की व्यवस्था निशुल्क रहेगी।
इसरो के कार्यक्रम युविका-2026 के लिए पंजीकरण 27 फरवरी से शुरू होंगे। इसका उद्देश्य किसी भी बोर्ड से पढ़ने वाले कक्षा नौ के विद्यार्थियों को कम उम्र में ही अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक की जानकारी देना है। जेडी माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, उन्नाव, रायबरेली और हरदोई के सभी स्कूल-कॉलेजों में अधिक से अधिक आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ऐसा कर सकेंगे आवेदन
आवेदन के लिए वेबसाइट https://jigyasa.iirs.gov.in/yuvika पर जाना होगा। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर अपने पास रखें। आवेदन के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल के वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जो 01 जनवरी 2026 तक नौवीं कक्षा में पढ़ रहे हों।
विज्ञापन
चयन की प्रक्रिया
आठवीं कक्षा के अंक 50% वेटेज।
ऑनलाइन क्विज 10% अंक।
विज्ञान प्रदर्शनी, ओलंपियाड, खेल, एनसीसी एनएसएस के अतिरिक्त अंक।
पंचायत क्षेत्र के स्कूलों के छात्रों को 15% अतिरिक्त लाभ।
कार्यक्रम की कार्ययोजना
पंजीकरण 27 फरवरी से होंगे शुरू
पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मार्च
पहली चयन सूची 13 अप्रैल को
दूसरी चयन सूची 20 अप्रैल को
कार्यक्रम अवधि 11 से 22 मई तक
कोट.........
विद्यार्थियों को इसरो को करीब से जानने और वैज्ञानिकों से संवाद का मौका मिलेगा। बच्चों को अंतरिक्ष व वैज्ञानिकों से जुड़े सवाल भी तैयार करने चाहिए, ताकि उनकी जिज्ञासा शांत हो सके।
- डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी