फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There will be a confluence of cultures in Lucknow on 24th and 25th December

लखनऊ में 24 और 25 दिसंबर को होगा संस्कृतियों का संगम : सुबह 12 बजे से रात 10 बजे तक सजेगा मेला

Tue, 19 Dec 2023 02:37 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Dec 2023 02:37 AM IST
सार

आयोजन स्थल : रिवर फ्रंट वाली चटोरी गली, निकट समतामूलक चौराहा। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और अमर उजाला का दो दिवसीय संयुक्त आयोजन।

विज्ञापन
There will be a confluence of cultures in Lucknow on 24th and 25th December
अमर उजाला संगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विगत वर्ष की भांति इस साल भी संस्कृति विभाग और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय संगम संस्कृतियों का आयोजन 24 और 25 दिसंबर को होगा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में हो रहे इस आयोजन में दिखेगी विविधता में एकता की झलक। आयोजन रिवर फ्रंट वाली चटोरी गली में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। यहां प्रवेश निशुल्क होगा, लकी ड्रा से आकर्षण उपहार भी मिलेंगे।

विज्ञापन


विविधता में एकता
इसमें जैन, राजस्थानी, मराठी, पर्वतीय, काश्मीरी, पंजाबी, केरल, भोजपुरी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, मुस्लिम, अवधी, तमिल, गोरखा, जनजातीय, ओडिसा और ईसाई समाज के खान-पान के अलावा लखनवी खास स्वाद से रूबरू होने का मिलेगा मौका।
विज्ञापन


फूड जोन और शापिंग जोन
इसके अलावा फूड जोन और शापिंग जोन भी होगा, जहां ओडीओपी, एमएसएमई और गृह उद्योग आधारित उत्पाद खाने और खरीदने का मौका भी मिलेगा। साथ ही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देते स्टाल भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे विभिन्न आकर्षण
- विभिन्न राज्यों-समाजों के खानपान के स्टाल
- अनूठे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगा मंच
- ऊंट और बग्घी की होगी सवारी
- पीढ़ियों का अंतर मिटाएगी टग आफ वार
- स्केटिंग में दिखेगा बच्चों का हुनर
- कराटे-ताइक्वांडो का होगा प्रदर्शन
- जिमनास्टिक और वुशू का प्रदर्शन करेंगी नन्हें खिलाड़ी
- बुजुर्ग चौपाल पर होगी दादी-दादी-नाना-नानी की कहानियां
- कवि सम्मेलन के अलावा कई और आकर्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed