{"_id":"64c559aca3a06c9b480792f1","slug":"there-will-be-a-chance-to-take-advantage-of-rte-again-application-from-one-raebareli-news-c-101-1-slko1034-1784-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरटीई का लाभ लेने को फिर मिलेगा मौका, आवेदन एक से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरटीई का लाभ लेने को फिर मिलेगा मौका, आवेदन एक से
Sat, 29 Jul 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली। आरटीई के तहत अपने बच्चों को मुफ्त पढ़ाने का सपना देख रहे उन अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है, जो शैक्षिक सत्र 2023-24 में हुई तीन चरणों की चयन प्रक्रिया से वंचित रह गए हैं। ऐसे अभिभावकों को मौका मिलेगा, क्योंकि महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने चौथे चरण की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इसके अंतर्गत एक अगस्त से आवेदन किए जा सकेंगे। पिछले तीन चरणों में 1369 बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं। चौथे चरण से लाभान्वित होने वाले बच्चों की संख्या बढ़ेगी।
निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकारी अधिनियम के अंतर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों का प्री-प्राइमरी एवं कक्षा एक में प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए शैक्षिक सत्र 2023-24 में तीन चरणों के तहत चयन प्रक्रिया पूरी कराई जा चुकी है। कई जिलों से होने वाली मांग को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने चौथे चरण की घोषणा करते हुए समय सारिणी जारी की है। इस पर बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत 1 से 10 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। सत्यापन का कार्य 11 से 19 अगस्त तक चलेगा। लॉटरी 21 अगस्त को होगी, जिसमें चयनित बच्चों का दाखिला आवंटित स्कूलों में कराया जाएगा।
आरटीई के तहत शैक्षिक सत्र 2023-24 में अब तक तीन चरणों में प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें 1369 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। जिला समन्वयक (सामुदायिक) डॉ. संजीव गुप्ता ने बताया कि आरटीई के तहत तीन चरणों में 2616 आवेदन आए, जिनमें 1369 बच्चों को विद्यालय आवंटित हुए थे। पहले चरण में 728, दूसरे चरण में 483 और तीसरे चरण में 158 बच्चे लाभान्वित हुए हैं। चयनित बच्चों में कितने बच्चों का दाखिला हो चुका है, इस बारे में ब्योरा मंगाया जा रहा है। जिन बच्चों का किन्हीं कारणों से दाखिला नहीं हो पाया है, उनका दाखिला कराने के लिए विद्यालयों को पत्र भेजा जा रहा है। दाखिला न लेने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।