फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   there were 71 cases against miscreant, as per ADG order he was arrested

दो साल में शोहदे की 71 शिकायतें, एडीजी के आदेश पर केस, दबोचा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
there were 71 cases against miscreant, as per ADG order he was arrested
लखनऊ। ठाकुरगंज के मधवापुर निवासी लक्ष्मीकांत (28) ने महिलाओं से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के मामले में सारी हदें ही पार कर दीं। उसके खिलाफ पिछले दो साल में परेशान महिलाओं व लड़कियों ने विमेन पॉवर लाइन 1090 पर 71 शिकायतें दर्ज कराई गईं लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की थी। एडीजी नीरा रावत ने जब यह केस देखा तो हैरान रह गईं और उसकी तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने छेड़छाड़, जानमाल की धमकी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार कर लिया है। एडीजी नीरा रावत ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि शोहदा निजी कार चलाता है और बीते दो साल में उसने कई लड़कियों व महिलाओं से अश्लील हरकतें की हैं। वह अपने मोबाइल नंबर से महिलाओं को कॉल व मेसेज कर और व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर परेशान कर रहा था। पीड़िताओं ने शिकायत दर्ज कराई लेकिन शोहदे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उलटा शोहदा शिकायत करने पर महिलाओं-लड़कियों से गाली-गलौज करता था और उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। इस जानकारी के बाद उन्होंने तत्काल ठाकुरगंज पुलिस को शोहदे को पकड़ने के आदेश दिए। एडीजी ने बताया कि लक्ष्मीकांत महिलाओं और लड़कियों को वीडियो कॉल करके अपने दोस्तों को दिखाकर उन्हें बदनाम भी करता था। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं लक्ष्मीकांत ने किसी महिला या लड़की को ब्लैकमेल तो नहीं किया? एडीजी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान बनाए रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत महिलाओं से अभद्रता, छेड़छाड़ या हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विमेन पॉवर लाइन 1090 की टीम को 5000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed