फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There was uproar, demonstration and sloganeering in Lviv for two hours

Lucknow News: लविवि में दो घंटे तक जमकर हंगामा-प्रदर्शन, नारेबाजी

Fri, 14 Feb 2025 01:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
There was uproar, demonstration and sloganeering in Lviv for two hours
प्रदर्शन करते समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता। 

विज्ञापन
लखनऊ। छात्रवृत्ति फॉर्म अग्रसारित करवाने की तिथि बढ़ाने को लेकर लखनऊ विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को छात्रों ने दो घंटे तक जमकर हंगामा-प्रदर्शन किया। समाजवादी छात्रसभा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया। ऐसे में रजिस्ट्रार समेत अन्य कर्मचारी एक घंटे तक बंद रहे।

एनएसयूआई ने कैशियर कार्यालय पर हंगामा किया। इस दौरान मांग उठाई गई कि विवि प्रशासन छात्रों के लिए जारी किए गए घोषणापत्र को तत्काल रद्द करे और फॉर्म अग्रसारित करने की तिथि बढ़ाए। समाजवादी छात्रसभा की लविवि इकाई के अध्यक्ष प्रिंस यादव ने बताया कि इस घोषणापत्र में लिखा है कि छात्र अपना फॉर्म तिथि बीतने के बाद जमा कर रहा है। ऐसे में अगर किन्हीं कारणों से फॉर्म अग्रसारित नहीं होता है तो सारी जिम्मेदारी छात्र की होगी। यह तानाशाही है। प्रिंस ने कहा कि फॉर्म में त्रुटि दिखाने के कारण छात्रों को संशोधन में समय लगा। ऐसे में छात्रवृत्ति अनुभाग सभी छात्रों के फॉर्म को अग्रसारित करे और घोषणापत्र देने का फैसला वापस ले।
विज्ञापन




एनएसयूआई से जुड़े आर्यन मिश्रा ने बताया कि छात्रों की ओर से फॉर्म सही करके जमा करने पर भी छात्रवृत्ति स्टेटस गलत दिखा रहा है। इसके अलावा आय प्रमाणपत्र, बोर्ड का रोलनंबर, एनरोलमेंट नंबर गलत दिखाने जैसी समस्याएं आ रही हैं। सभी छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति बताई जा रही है, जो पूरी तरह से व्यवहारिक नहीं है। विवि तकनीकी त्रुटियों को भी छात्रों की गलती मान रहा है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में एनएसयूआई से अहमद राजा खान, शुभम खरवार, इकाई अध्यक्ष सुधांशु राणा, विशाल, प्रिंस, हर्षित, रंजीत, अली शामिल रहे। छात्रसभा से राष्ट्रीय सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, इकाई महासचिव रजत अग्रहरि, प्रदेश सचिव अक्षय यादव, हरीश रावत, विपुल यादव, शिवा जी यादव, रोहित यादव, आदित्य पांडे, अनुराग यादव, सुरयांश आर्यन, नीतीश, अक्षत पांडे, जतिन यादव, शिवपूजन पांडे, आयुष यादव, अनुराग चौधरी आदि उपस्थित रहे।




प्राक्टोरियल बोर्ड से नोकझोंक



लविवि में दो जगह बड़ी संख्या में छात्रों के धरना-प्रदर्शन से प्राक्टोरियल बोर्ड के हाथ-पैर फूल गए। प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी टीम के साथ छात्रों को समझाने पहुंचे। छात्र मानने को तैयार नहीं हुए तो तीखी नोकझोंक भी हो गई। हालांकि, बाद में छात्रों ने कुलसचिव को मांगपत्र सौंपने के साथ प्रदर्शन खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed