फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There was no map of the house, double basements were built

Lucknow News: मकान का पास नहीं था मानचित्र, बने थे डबल बेसमेंट

Sat, 28 Sep 2024 04:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
There was no map of the house, double basements were built
लखनऊ। एलडीए अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई कर रहा है, लेकिन बृहस्पतिवार को लाटूश रोड पर जिस इमारत में आग लगी उसका एलडीए से मानचित्र पास नहीं था। इतना ही नहीं इमारत में दो बेसमेंट भी बने थे। इसके बाद भी एलडीए के अफसरों ने मौके पर जाकर सर्वे करना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन




लाटूश रोड और अमीनाबाद इलाके में 200 से अधिक बिल्डिंगों में अवैध बेसमेंट बने हैं, जिनमें यह बने हैं उनका एलडीए से मानचित्र भी पास नहीं हैं। प्रमुख बाजार होने के कारण लाटूश रोड पर दुकानें भी बहुत हैं। ऐसे में पुराने मकानों को ही तोड़कर काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे हैं। एलडीए के इंजीनियर इन क्षेत्रों में बनी इमारतों पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि व्यापारियों के विरोध को देखते हुए एलडीए कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन







जोनल अधिकारी शशि भूषण पाठक का कहना है कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है वह पुरानी और उसका मानचित्र पास नहीं है। लाटूश रोड, अमीनाबाद में निरीक्षण या सर्वे को लेकर अफसरों की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed