{"_id":"68c5e2056fadab1012043a90","slug":"there-was-a-jam-near-the-airport-vehicles-kept-crawling-for-two-hours-lucknow-news-c-13-knp1002-1383494-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एयरपोर्ट के पास लगा जाम, दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एयरपोर्ट के पास लगा जाम, दो घंटे तक रेंगते रहे वाहन
Sun, 14 Sep 2025 02:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट के पास लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरोजनी नगर में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण शनिवार शाम एयरपोर्ट के पास कानपुर रोड पर अचानक भीषण जाम लग गया।
शाम करीब छह बजे के बाद एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी करीब 100 मीटर दूर एयरपोर्ट जाने वाली रोड के किनारे बूथ में जाकर बैठ गए। इस बीच तिराहे पर वाहन बेतरतीब ढंग से निकलने लगे। ऐसे में कानपुर की ओर से आ रहे वाहन और एयरपोर्ट से आ रहे वाहन तिराहे पर बुरी तरह फंस गए। कुछ देर बाद ट्रैफिक पुलिस पहुंची और यातायात व्यवस्था सुचारु करने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शाम करीब 6:30 बजे से 8:30 बजे तक एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे से नादरगंज तिराहे के पीछे तक करीब एक किलोमीटर तक जाम के हालात बने रहे। इस दौरान वाहन सवारों को रेंग-रेंग कर निकलना पड़ा।