{"_id":"68b608edd3b35d70fe01a58a","slug":"there-was-a-jam-again-at-balrampur-hospital-gate-lucknow-news-c-13-lko1070-1364014-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल गेट पर फिर से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर अस्पताल गेट पर फिर से लगा जाम
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल गेट पर फिर से लगा जाम।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के मार्ग पर सोमवार दोपहर फिर जाम की स्थिति बन गई। रोडवेज बस से लेकर आटो-टेंपो व एंबुलेंस्तक रेंग-रेंगकर गुजरीं। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि, पुलिस दिन भर यातायात को संभालने में जुटी रही।
सीएमओ कार्यालय से बलरामपुर अस्पताल, क्रिश्चियन कॉलेज, गोलागंज रोड की ओर सोमवार दोपहर करीब एक बजे लोग जाम में जूझते रहे। रोडवेज बसों के गुजरने और सड़क पर खड़े अव्यवस्थित वाहनों से जाम की समस्या बनी। कई लोगों ने अपने चारपहिया वाहन बलरामपुर अस्पताल की ढाल पर खड़े कर दिए थे। इससे वाहन गुजरने में बहुत ही समस्या हुई।
उधर, डफरिन अस्पताल जाने वाली रोड पर भी वाहनों का दबाव रहा। जाम खुलवाने के लिए यातायात और वजीरगंज पुलिस डटी रही। बलरामपुर अस्पताल के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी जाम खुलवाने के लिए डटे रहे। करीब एक से डेढ़ घंटे अस्पताल गेट पर जाम की स्थिति बनी रही।