फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There was a huge crowd of Shiva devotees at Buddheshwar temple

Lucknow News: बुद्धेश्वर मंदिर में लगा शिवभक्तों का तांता

Thu, 31 Jul 2025 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
There was a huge crowd of Shiva devotees at Buddheshwar temple
बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे बुधवार पर उमड़ा परिवार।
लखनऊ। मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सावन के तीसरे बुधवार को सुबह से ही हजारों भक्त कतार में दिखे। दोपहर में बारिश में भी इनका उत्साह कम नहीं हुआ। हर हर महादेव और ओम नम: शिवाय के उद्घोष से मंदिर प्रांगण गूंजता रहा।
विज्ञापन

शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कमलपुष्प, दूध, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक कर महादेव का पूजन कर आशीष लिया। मंदिर परिसर के चारों ओर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी भी की। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर की महंत लीलापुरी व मंदिर सेवक रामशंकर राजपूत ने बताया शिवभक्तों की भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर के कपाट थोड़ा पहले ही खोल दिए गए थे और भोर तीन बजे महाआरती हुई। इसके बाद दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। वैदेही सेना के चार हजार से भी अधिक शिवभक्तों ने परियर से गंगा जल लाकर बाबा बुद्धेश्वर का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed