फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There was a dispute over playing obscene songs in the tempo, FIR against the driver too

Lucknow News: टेंपो में अश्लील गाने बजाने पर हुआ था विवाद, चालक पर भी एफआईआर

Sun, 17 Mar 2024 03:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute over playing obscene songs in the tempo, FIR against the driver too
लखनऊ। इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना में बृहस्पतिवार को टेंपो चालक से मारपीट के मामले में पुलिस की जांच में नया खुलासा हुआ। सामने आया कि चालक टेंपो में अश्लील गाने बजा रहा था। विरोध पर उसने अभद्रता की थी। इसी के चलते उसके साथ मारपीट की गई। शनिवार को चालक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। टेंपो में भजन बजाने पर मारपीट का आरोप झूठा निकला।
विज्ञापन


महोना नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी चालक उमेश यादव ने दावा किया था कि बृहस्पतिवार रात जब वह घर लौट रहा था तो टेंपो में भजन बज रहा था। इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने मारपीट कर टेंपो में तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

डीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि घटना के वक्त उमेश शराब के नशे में धुत था। वह टेंपो में अश्लील गाने बजा रहा था। एक महिला के विरोध करने पर उनसे अभद्रता भी की थी। इसी वजह से विवाद हुआ। महिला की तहरीर पर उमेश के खिलाफ अश्लील गाने बजाने व महिला को अपमानित करने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed