{"_id":"605b6d751f6b5964b70ff6b0","slug":"there-was-a-churn-on-the-dates-of-the-panchayat-elections-the-agreement-was-not-agreed-on-the-first-three-times-the-board-examination-will-be-held-after-the-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद तय होंगी पंचायत चुनाव की तारीखें, चुनाव बाद होगी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद तय होंगी पंचायत चुनाव की तारीखें, चुनाव बाद होगी बोर्ड परीक्षा
Thu, 25 Mar 2021 11:53 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर पंचायतीराज विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग के बीच बुधवार को भी मंथन किया गया। पर, विभाग और आयोग की निगाहें इस मामले में 26 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिक गई है। वहां से निर्णय आने के बाद ही आगे का कार्यक्रम तय किया जाएगा।
आयोग पंचायत चुनाव के लिए अब तक तीन कार्यक्रम बनाकर पंचायतीराज विभाग को दे चुका है। सूत्रों के मुताबिक आयोग ने पहले 22 अप्रैल तक चुनाव संपन्न कराने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन सहमति नहीं बनी। इसके बाद 28 अप्रैल तक चुनाव कराने का कार्यक्रम तैयार किया गया। इस पर भी सहमति नहीं बनने पर आयोग ने 6 मई तक चुनाव संपन्न कराने का कार्यक्रम दिया। लेकिन सरकार में उच्च स्तर पर इस कार्यक्रम को भी मंजूरी नहीं मिली। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को हुई बैठक में इस पर विचार-विमर्श किया गया।
उधर, सुप्रीम कोर्ट में इस चुनाव को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की गई है। इस पर 26 मार्च को याचिका पर सुनवाई होगी। वहां मजबूत पक्ष रखने के लिए पंचायतीराज विभाग और विधि विभाग के अधिकारी बुधवार को तैयारियों में जुटे रहे। सुप्रीम कोर्ट से अगर सरकार के पक्ष में फैसला आया तो 27-28 मार्च तक अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बाद होगी बोर्ड परीक्षाएं
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का आयोजन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग की अधिसूचना के बाद आधार पर परीक्षा कार्यक्रम तय किया जाएगा।