फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is no man like me, nor a woman like you...the drama made the audience roll with laughter

Lucknow News: मो सम पुरुष न तुम सम नारी...नौटंकी ने दर्शकों को किया लोटपोट

Thu, 29 May 2025 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
There is no man like me, nor a woman like you...the drama made the audience roll with laughter
लखनऊ। दिवंगत रंगकर्मी और नौटंकी लेखक उर्मिल कुमार थपलियाल की लिखी नौटंकी- मो सम पुरुष न तुम सम नारी का मंचन बुधवार को संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह में हुआ। स्वांग के साथ मिश्रित शैली में पेश की गई नौटंकी ने समाज के तमाम पहलुओं को छुआ। निर्देशन सरिता यादव का रहा। उन्होंने बताया कि इस नौटंकी को पेश करने का मुख्य उद्देश्य इस विलुप्त हो रही विधा को फिर से दर्शकों के बीच लाना और इसे बचाना है।
विज्ञापन

शुरुआत आरती-जय हो जय हो भरत मुनि की... से हुई। इसके बाद रंगा और छंगा नाम के सूत्रधारों ने- आवा सभी मिली खेलि दिखावहि... के जरिये लोगों को नौटंकी का पारंपरिक रूप दिखाते हुए कहानी को आगे बढ़ाया। नौटंकी में बलई नाम के एक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई जो आलसी और कामचोर है। उसके बड़बोलेपन में एक दिन रामकली उसकी बातों में आ जाती है।
विज्ञापन


इसके बाद बलई के झूठ-मूठ में मरने और श्मशान घाट में चोरों के बीच धन के बंटवारे जैसी कहानियों ने लोगों का अच्छा मनोरंजन किया और वाहवाही बटोरी। वहीं जापर जाको सत्य सनेहू, खेत जमीन बैल सब बिकिगै, बलई राम मुंहझौसा जैसे गीतों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मंच पर धीरेंद्र, अभय, बृजेश, सरिता समेत अन्य कलाकारों ने शानदार अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed