{"_id":"67ba25f04e75883f7900dcc7","slug":"there-is-no-longer-any-compulsion-for-the-groom-to-have-a-government-job-lucknow-news-c-13-lko1070-1088485-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूल्हे के लिए अब नहीं रही सरकारी नौकरी की बाध्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूल्हे के लिए अब नहीं रही सरकारी नौकरी की बाध्यता
विज्ञापन
विवाह मंडप में बैठे जोड़े।
लखनऊ। एक समय था जब सरकारी नौकरियों में कायस्थों की संख्या बहुत अधिक हुआ करती थी। ऐसे में समाज के लोग अपनी बेटियों के लिए सरकारी नौकरी वाले वर को ही प्राथमिकता देते थे। ...लेकिन अब समय बदल चुका है तो कायस्थ समाज में दूल्हे के लिए सरकारी नौकरी की बाध्यता घट रही है। यह कहना है कायस्थ समाज स्वाभिमान सभा के अध्यक्ष अरुण प्रकाश श्रीवास्तव का।
राजाजीपुरम में शनिवार को टिकैतराय तालाब के पास एक मैरिज हॉल में कायस्थ युवक-युवती परिचय सम्मेलन के साथ सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सात बेटियों की शादी कराई गई। अरुण प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान 567 युवकों और 572 युवतियों ने पंजीकरण कराया। इस अवसर पर कायस्थ वैवाहिक पत्रिका का विमोचन भी हुआ। उन्होंने बताया कि अब समाज में काफी बदलाव आया है और लोग लड़कियों के लिए सुयोग्य वर के लिए यह देख रहे हैं कि लड़का अच्छा कमाता हो, घर-परिवार ठीक हो, नौकरी प्राइवेट भी चलेगी। उन्होंने बताया कि समाज में एक और परिवर्तन आया है कि अब लोग दहेज की जगह अच्छी कन्या को प्राथमिकता दे रहे हैं। उच्च शिक्षित वर्ग में अंतरजातीय विवाह का चलन भी बढ़ा है।
मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस बिहारी स्वरूप श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए कायस्थ समाज के लोगों को राजनीति में आना चाहिए। संस्था के संरक्षक डाॅ. आरके श्रीवास्तव ने कहा कि सामूहिक विवाहरहित विवाह आज की आवश्यकता है।
विज्ञापन
183 युवक-युवतियों की शादी तय, जल्द करेंगे शादी
सम्मेलन में पहले से पंजीकृत 1780 युवक-युवतियों के बायोडाटा कायस्थ वैवाहिक पत्रिका में प्रकाशित किए गए। 183 युवक-युवतियों की शादी मौके पर ही तय हुई। निशुल्क दहेज रहित विवाह के तहत सात युगलों ने सात फेरे भी लिए। राजीव निगम, राकेश कृष्ण, पार्षद अनूप कमल सक्सेना, अनूप श्रीवास्तव, बीके श्रीवास्तव, खुनखुनजी पीजी काॅलेज की प्राचार्य अंशु केडिया खरे, विनीत किशोर सक्सेना, रामायण श्रीवास्तव, चांदनी बाला, रश्मि श्रीवास्तव, सुमित निगम ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने किया।