फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is no chance of good rain in Lucknow for three days

Lucknow News: लखनऊ में तीन दिन तक अच्छी बारिश के आसार नहीं

Mon, 18 Aug 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
There is no chance of good rain in Lucknow for three days
इको गार्डन के पास रविवार दोपहर हुई छिटपुट बारिश।  - फोटो : अमर उजाला।
लखनऊ। राजधानी में दो दिनों से मानसून की सक्रियता में कमी आने से बारिश थम सी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अच्छी बारिश के लिए तीन दिन इंतजार करना पड़ेगा। रविवार दोपहर शहर के कुछ इलाकों में मिनट भर के लिए बारिश हुई, लेकिन इस बारिश ने गर्मी-उमस की आग में घी का काम किया। हवा में मौजूद नमी हीट इंडेक्स से आभासी गर्मी बढ़ा रही है। इससे लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन

रविवार को लखनऊ में हजरतगंज, पुराने लखनऊ, आलमबाग में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। शाम तक 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की बढ़त के साथ 36.1 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक 21 अगस्त के पहले लखनऊ में अच्छी बारिश की संभावना कम है। 21 अगस्त के आसपास मौसम का नया सिस्टम के सक्रिय होने तक लखनऊ के लोगों को छिटपुट बूंदाबांदी ही नसीब होगी। ऐसे में गर्मी और उमस से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




समझें क्या है हीट इंडेक्स (ताप सूचकांक)

जब वास्तविक तापमान के साथ हवा में नमी की मात्रा ज्यादा होती है तो हमें वास्तविकता से ज्यादा गर्मी महसूस होती है। कई बार असल तापमान कम होने के बावजूद वातावरण की नमी से हीट इंडेक्स काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इससे शरीर की कूलिंग के लिए आवश्यक पसीना नहीं निकल पाता है। ऐसे में शरीर खुद को ठंडा नहीं रख पाता और अधिक गर्मी महसूस होती है। उदाहरण के लिए यदि तापमान 35 डिग्री सेल्सियस हो और हवा में मौजूद नमी शून्य फीसदी हो तब इंसान को तापमान 35 डिग्री सेल्सियस जितना ही महसूस होता है। यदि वातावरण में मौजूद नमी 80 से 100 फीसदी हो तो लेकिन 35 डिग्री तापमान में हीट इंडेक्स (ताप सूचकांक) बढ़ने से आभासी गर्मी 40 डिग्री जितनी महसूस होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed