{"_id":"5bfa6187bdec22416c13db5a","slug":"there-is-no-alert-for-terrorist-attack-in-ayodhya-says-adg-anand-kumar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले को लेकर अयोध्या में कोई अलर्ट नहीं, स्थिति सामान्य : एडीजी लॉ एंड ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले को लेकर अयोध्या में कोई अलर्ट नहीं, स्थिति सामान्य : एडीजी लॉ एंड ऑर्डर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा के मद्देनजर रविवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉफ्रेंस में एडीजी लॉ एंड आर्डर आनंद कुमार ने कहा कि अयोध्या में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां आने वाले हर कार्यकर्ता की सघन तलाशी ली जा रही है।
अयोध्या में अब तक पहुंचे विहिप कार्यकर्ताओं की संख्या की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि करीब 70 से 75 हजार लोग इस वक्त वहां मौजूद हैं। शाम तक इतने ही और लोगों के वहां पहुंचने की उम्मीद है। अब तक किसी भी अप्रिय घटना की खबर से एडीजी ने इन्कार किया। साथ ही आतंकी हमले की खबरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलायी जा रही अफवाह बताया।
आनंद कुमार ने कहा कि खूफिया एजेंसियों की ओर से अयोध्या को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि पंजाब में हुए आतंकी हमले के बाद अटर्ल जारी किया गया था। फिर भी सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एलआईयू अयोध्या में हर हरकत पर नजर बनाए हुए है। ड्रोन कैमरों से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि दोपहर एक से पांच बजे तक दर्शन कराए जाएंगे।

शिवसैनिक हुए अयोध्या से रवाना
एडीजी आनंद कुमार ने बताया कि शिवसैनिकों की अयोध्या से रवानगी हो चुकी है। शनिवार देर रात शिवसैनिकों को लेकर एक ट्रक रवाना हो चुका है, जो अब तक यूपी की सीमा से बाहर जा चुका है। उधव ठाकरे का परिवार निजी विमान से अयोध्या हवाई पट्टी से मुंबई रवाना हो चुका है। इसके साथ ही शिव सैनिकों की एक ट्रेन भी रवाना की जा चुकी है।