फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is a scramble for connecting flights, and passengers are avoiding direct flights.

Lucknow News: कनेक्टिंग उड़ानों के लिए मारामारी, सीधी उड़ानों में सफर से बच रहे यात्री

Sat, 28 Mar 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
There is a scramble for connecting flights, and passengers are avoiding direct flights.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। खाड़ी देशों से लखनऊ वापसी करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण सीधी उड़ानों के किराये में काफी उछाल आया है। ऐसे में करीब सवा लाख यात्री सस्ती कनेक्टिंग फ्लाइट्स का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं, जिसमें समय अधिक लग रहा है।
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो रियाद से लखनऊ के लिए फ्लाईनास की सीधी उड़ान का टिकट 87,562 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि इंडिगो की कनेक्टिंग फ्लाइट 27,137 रुपये में उपलब्ध है। इसी तरह शारजाह से लखनऊ के लिए एमिरेट्स की सीधी उड़ान 75,000 रुपये से अधिक की है, जबकि कनेक्टिंग रूट पर किराया मात्र 16,618 रुपये है।
विज्ञापन


मस्कट से लखनऊ आने वाली ओमान एयर की सीधी उड़ान का टिकट 28,213 रुपये का है, जबकि एअर इंडिया की कनेक्टिंग फ्लाइट 12,307 रुपये में मिल रही है। हालांकि, लखनऊ से खाड़ी देशों की ओर जाने वाली उड़ानें वापसी के मुकाबले कम महंगी हैं। लखनऊ से दुबई के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस का टिकट 23,066 रुपये और इंडिगो का 23,649 रुपये के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed