फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   There is a deep connection between dance and yoga

Lucknow News: नृत्य और योग के बीच गहरा संबंध

Wed, 18 Jun 2025 02:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
There is a deep connection between dance and yoga
लखनऊ। विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से ‘ज्ञान और अनुभव का संगम योग’ शीर्षक पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का मंगलवार को आयोजन किया गया। ओडिशी नृत्य शैली की गुरु पद्मविभूषण डॉ. सोनल मानसिंह ने वर्चुअल रूप से इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि नृत्य और योग के बीच गहरा संबंध है। योग के लिए गुरु का होना बहुत जरूरी है। वर्चुअल तरीके से जुड़े मानव चेतना एवं योग विज्ञान, देव संस्कृति विवि हरिद्वार के विभागाध्यक्ष डॉ. कामता प्रसाद साहू ने कहा कि आज की जीवन शैली ही जीवन की जटिलता बन गई है।
विज्ञापन


भातखंडे विवि की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कहा, योग के संदर्भ में संगीत कला के आचार्यों का चिंतन संभावनाओं को विकसित करेगा। दूसरे सत्र में ओडिसी नृत्यांगना पद्मश्री रंजना गौहर ने भगवान शिव के रूप में योग की व्याख्या की। पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य ने आहत से अनहद नाद तक के विराट स्वरूप की व्याख्या की। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के सेवानिवृत्त प्रो. डॉ. प्रेम व स्कूल ऑफ इंडोलॉजिकल स्टडीज, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट, मॉरिशस के विभागाध्यक्ष डॉ. केवल नायक ने भी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed