{"_id":"689118edbc989fea44024f10","slug":"there-is-a-danger-of-collapse-of-a-dilapidated-building-in-dandia-bazaar-the-road-in-front-has-been-closed-lucknow-news-c-13-knp1050-1323978-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंडइया बाजार में जर्जर इमारत के ढहने का खतरा, बंद की गई सामने की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंडइया बाजार में जर्जर इमारत के ढहने का खतरा, बंद की गई सामने की सड़क
विज्ञापन
जर्जर भवन।
लखनऊ। डंडइया बाजार में करीब 80 साल पुरानी जर्जर इमारत के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। सोमवार को इमारत से कुछ ईंटों और प्लास्टर का मलबा भी रोड पर आकर गिरा। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। इमारत के सामने की रोड पर दिनभर भारी आवागमन रहता है। ऐसे में इमारत से बड़े हादसे की आशंका के कारण उसमें बनी दुकानें खाली कराकर बैरिकेडिंग कर दी गई है और सड़क पर आवागमन रोक दिया गया है। महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, नगर आयुक्त गौरव कुमार और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके का दौरा भी किया है।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि इमारत अत्यंत जर्जर है और आसपास के लोगों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर रही है। ऐसे में महापौर सुषमा खर्कवाल ने भवन स्वामी को तत्काल इमारत गिराने का नोटिस जारी किया है। यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भवनस्वामी निर्धारित समय में इमारत नहीं गिराता है तो नगर निगम इसे गिराएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को भी इमारत से दूर रहने की सलाह दी गई है। रास्ता बंद होने से इस रोड के 60 दुकानदार प्रभावित होंगे।
चल रहा कानूनी विवाद
नगर निगम के जोनल अभियंता संजय पांडेय ने बताया कि इमारत दोमंजिला है और करीब 2000 वर्ग फीट में है, जिसमें भूतल पर दो दुकानें थीं, उन्हें बंद करा दिया गया है। बाकी इमारत खाली थी। इमारत सुधीर कुमार वर्मा नामक व्यक्ति की है, जिसका अपने परिवार से ही इमारत को लेकर विवाद चल रहा है। यह भी पता चला है कि इसे बेचा भी गया है, जिसको लेकर कोर्ट में कानूनी विवाद भी चल रहा है। इससे भी इमारत की मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के आदेश के बाद ढहाई जाएगी इमारत
नगर निगम के जोनल अभियंता संजय पांडेय ने बताया कि इमारत गिराने के लिए प्रशासनिक आदेश जरूरी है। एसीएम ने मौके का निरीक्षण किया है, जिलाधिकारी को जानकारी भी दी है। आदेश मिलने के बाद इमारत गिराई जाएगी।
अन्य इमारतें भी की जाएंगी चिह्नित
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि शहर में और भी जितनी जर्जर इमारतें हैं, उन्हें चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी को नोटिस जारी कर मरम्मत कराने का कहा जाएगा। यदि वह नहीं कराएगा तो कार्रवाई की जाएगी।