{"_id":"688d11c4b1c29d9f0f063d76","slug":"there-are-limitless-possibilities-in-the-field-of-ai-prepare-yourself-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1320798-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एआई के क्षेत्र में असीम संभावनाएं, खुद को करें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एआई के क्षेत्र में असीम संभावनाएं, खुद को करें तैयार
विज्ञापन
आईईटी में अमेरिका के स्टीफेन एजेल ने छात्रों को आधुनिक क्षेत्र से जुड़ी जानकारी दी।
लखनऊ। इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) में इनक्यूबेशन सेंटर की ओर से आयोजित विशेष व्याख्यान में सेंटर फॉर लाइफ साइंसेज इनोवेशन इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फाउंडेशन वॉशिंगटन डीसी (अमेरिका) के स्टीफेन एजेल के छात्रों को आधुनिक क्षेत्र से जुड़ी जानकारी दी।
स्टीफेन एजेल ने बताया कि भारत, सेमीकंडक्टर उद्योग में कुल उद्योग का 25 प्रतिशत वैश्विक उद्योग में भागीदारी सुनिश्चित करता है। भारत समूचे विश्व में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेवलेपमेंट के क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है। उत्पाद डिजाइन से लेकर फैक्टरी इंटीग्रेशन, सप्लाई चैन इंटीग्रेशन व उत्पाद की खपत तक एआई के उपयोग की संभावनाएं असीमित हैं। युवाओं को इसके लिए खुद को तैयार करना होगा।
आईईटी के निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने कहा कि हम सभी लोगों को खुले मन से, न केवल अपनी बातों से बल्कि अपने काम के बल पर भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने की ओर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम में अदीब उद्दीन अहमद, स्टूफिट स्टार्टअप के प्रमुख डॉ. शुजात हैदर, डॉ. राजी कौर, प्रो. वीरेंद्र पाठक, प्रो. अनुराग त्रिपाठी, प्रो. नीलम श्रीवास्तव, प्रो. संजय श्रीवास्तव, प्रो. संजय सिंह, प्रो. गिरीश चंद्रा, प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा आदि उपस्थित थे।