फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   therat given to jai gurudev puri pitheshavar diciple

Lucknow News: जगदगुरु शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर के शिष्य को मिली धमकी

Sat, 26 Jul 2025 05:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 05:02 PM IST
विज्ञापन
therat given to jai gurudev puri pitheshavar diciple

विज्ञापन


- पीड़ित को 40 बार कॉल करने का आरोप

- आशियाना पुलिस ने आरोपी पर दर्ज किया केस

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। जगदगुरु शंकराचार्य पुरी पीठाधीश्वर के शिष्य आशियाना के सेक्टर एच निवासी शिवांश नारायण पांडेय ने अज्ञात फोन कर्ता पर तथाकथित संत रामपाल को लेकर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है। आरोपी पर उन्हें 40 बार कॉल करने का भी आरोप है। शुक्रवार को आशियाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।


शिवांश के मुताबिक वह हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस संस्था के जिला संयोजक व आह्वान धर्म रक्षार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष भी हैं। कुछ समय पहले उन्होंने हिंदू विरोधी गतिविधियों के चलते तथाकथित संत रामपाल के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोप है कि इस बात को लेकर बीते 21 जुलाई की रात उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन उठाने पर युवक ने खुद को आगरा का निवासी बताया। उसने उनसे संत रामपाल का विरोध करने का कारण पूछते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध पर आरोपी ने शिवांश को काट कर हत्या करने की धमकी दी। ऐसे में उन्होंने कॉल काट दी और नंबर ब्लॉक कर दिया। आरोप है कि फिर आरोपी रात से लेकर अगले दिन सुबह 11:30 बजे तक उन्हें 40 बार अलग-अलग नंबरों से कॉल करता रहा। इस कारण वह बुरी तरह से डर गए। अभी तक लगातार कॉल आने पर परेशान हो चुके शिवांश ने शुक्रवार को थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक जिन नंबर से शिवांश को कॉल की गई है। उनका ब्योरा निकाला जा रहा है। मामले की विवेचना दरोगा संतोष कुमार कर रहे हैं। साक्ष्य जुटाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed