{"_id":"60468df28ebc3ec39f5dbb6d","slug":"thept-in-radhelal-parmpara-sweets-lucknow-news-lko568602568","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधेलाल परंपरा स्वीट्स में रात में चोरी, दिन में खुलासा, पकड़े गए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधेलाल परंपरा स्वीट्स में रात में चोरी, दिन में खुलासा, पकड़े गए कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मानकनगर के बाराबिरवा चौराहे केपास स्थित राधेलाल परंपरा मिठाई की दुकान में रविवार रात छत के रास्ते दाखिल हुए चोरों ने दुकान के कैश बॉक्स से 1.27 लाख रुपये की नकदी साफ कर दी। वहीं डीवीआर भी ले गए। सोमवार सुबह वारदात की जानकारी पर पुलिस ने पड़ताल की। शाम को पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया।
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, महानगर निवासी शंकर कुमार की आलमबाग रोड पर राधेलाल परंपरा के नाम से दुकान है। दुकान में 10 कर्मचारी काम करते हैं। रविवार शाम को दुकान बंद कर वह घर चले गए। सोमवार सुबह जब दुकान का शटर खोला तो कैश बॉक्स का ताला टूटा हुआ था। शंकर केमुताबिक, कैश बॉक्स में 1,27,759 रुपये थे जो गायब थे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी पार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज की टीम ने कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। शाम होते-होते वारदात का खुलासा हो गया। वारदात को राधेलाल परंपरा में काम करने वाले कर्मचारी अरविंद शुक्ला व मनीष अवस्थी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले कर्मचारियों को दबोच लिया। उनके पास से पुलिस ने पूरी नकदी बरामद कर ली। वहीं डीवीआर के बारे में दोनों ने बताया कि एक नाले में फेंक दिया है। एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा ने उसे निकलवाने के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया है।