{"_id":"5237e807488fa40304fd7224234f149e","slug":"theme-song-of-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी धुन से वोटरों को लुभाएगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी धुन से वोटरों को लुभाएगी सपा
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Sat, 30 Nov 2013 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा लोकसभा चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए लोक लुभावन संगीत का तड़का लगाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए बॉलीवुड के कलाकरों से मदद ली जा रही है। प्रचार का थीम सांग होगा, ‘मन से हैं मुलायम, इरादे लोहा हैं।’
इसमें अमेरिका के मशहूर संगीतकार-गीतकार बिली जॉवल के अंग्रेजी गीत ‘वी डिडिंट स्टार्ट द फायर’ की धुन रहेगी।
सपा मुलायम सिंह को प्रधानमंत्री के दावेदार के तौर पर प्रोजेक्ट करके लोकसभा चुनाव लड़ रही है। इसलिए उनकी पूरी ब्रांडिंग की जा रही है। इसमें संगीत की खास भूमिका रहेगी।
लोक गायक-गायिकाओं से लेकर बॉलीवुड तक के मशहूर कलाकारों की मदद ली जाएगी। सपा के थीम सांग ‘मन से हैं मुलायम...’ को मुलायम के गुरु व सांसद उदय प्रताप सिंह ने लिखा है।
विज्ञापन
इसे गाया है प्लेबैक सिंगर जावेद अली ने। 30 सेकंड के इस गीत में बेली जॉवल के गीत की धुन रहेगी।
इस गीत को ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है। सपा के लिए मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस ने बिली से गाने के राइट खरीद लिए हैं।
पढ़ें-मुलायम ने मांगा जन्मदिन का खास तोहफा
उदय प्रताप के लिखे गीत की खासियत यह है कि इसमें मुलायम सिंह यादव के गुणगान के साथ ही प्रमुख समाजवादी नेताओं और अखिलेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
सपा के ऐड कैम्पेन की पंच लाइन भी यही गीत रहेगी। इसके अलावा लोगों को लुभाने के लिए दो और गाने तैयार कराए जा रहे हैं।
इन्हें जावेद अली के साथ मशहूर गायिका रेखा भारद्वाज ने आवाज दी है। गाने की कम्पोजिंग निखिल कर रहे हैं। इन दोनों गाने के जल्द रिलीज होने की संभावना है।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)