{"_id":"68bca64a1b4d06e9fb0c41ee","slug":"thefts-are-a-daily-occurrence-in-posh-areas-police-is-unconcerned-lucknow-news-c-13-1-lko1072-1373022-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पॉश इलाके में आए दिन चोरियां, पुलिस बेफिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पॉश इलाके में आए दिन चोरियां, पुलिस बेफिक्र
Sun, 07 Sep 2025 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में घर से साइकिल चुराकर ले जाता चोर दिखा।
लखनऊ। राजाजीपुरम के सेक्टर-सी इलाके में आए दिन चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासी भयभीत हैं।कुछ दिन पहले ही एक घर से लाखों रुपये की चोरी दिनदहाड़े हुई थी। इस घर से 50 मीटर दूर मकान नंबर सी-1009 में शुक्रवार दोपहर को चोरी की वारदात फिर हुई।
चोर घर की रेकी करने के बाद वहां से नई और कीमती साइकिल चोरी कर ले गया। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शिकायत के बावजूद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
पीड़ित प्रमिल मिश्र ने बताया कि वह परिवार के साथ कुछ घंटे के लिए ही घर से बाहर गए थे। इतनी ही देर में चोरी होने का मतलब है कि चोर इलाके में लगातार रेकी कर रहे हैं। घर खाली होते ही वारदात को अंजाम दे रहे हैं। वह एक हफ्ते पहले ही बेटे के लिए नई साइकिल लाए थे। सीसीटीवी कैमरा में चोर की फोटो स्पष्ट है। पुलिस को सौंप दी है। लोग घर खाली छोड़कर जाने से डरने लगे हैं। किसी दिन बड़ी वारदात हो सकती है। पुलिस को भनक तक नहीं लग पा रही है।
इंस्पेक्टर तालकटोरा कुलदीप दुबे ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस फुटेज में दिख रहे चोर की तलाश में लगी है।