फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft with bolero atteched rpf monogram

बोलेरो पर आरपीएफ का मोनोग्राम लगाकर करते थे चोरी

Sat, 19 Jun 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
theft with bolero atteched rpf monogram
गाड़ी में आरपीएफ का मोनोग्राम लगा करते थे चोरी
विज्ञापन

लखनऊ। आशियाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह एम-1 रेलवे अंडरपास केपास से चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लाल-नीली बत्ती लगी बोलेरो व 15 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी आरपीएफ का मोनोग्राम लगी गाड़ी से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पिछले दिनों आशियाना व ठाकुरगंज इलाके में हुईं शराब की दुकानों से चोरी की वारदातों खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है।
एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, पकड़े गए शातिर चोरों में काकोरी के मलहा का दीपक कश्यप व रोहित कश्यप, बाराबंकी के रामसनेहीघाट का मोहित और मोहनलालगंज के जबरौली का दिलीप कुमार शामिल है। इन आरोपियों के पास से आशियाना इलाके से एक सप्ताह पहले शराब की दुकान का शटर तोड़कर चोरी की गई 13 पेटी शराब और ठाकुरगंज इलाके से चोरी की गई दो पेटी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

जेल से छूटने के बाद करने लगे वारदात
एडीसीपी के मुताबिक, पकड़े गए चोरों पर राजधानी के मोहनलालगंज, ठाकुरगंज, आशियाना, पीजीआई, चिनहट, काकोरी, निगोहां, इटौंजा व सरोजनीनगर में करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं। दीपक कश्यप पर पीजीआई से गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। सभी चोरी के मामले में जेल में थे। कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। इसके बाद फिर वारदात को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ अकादमी में ठेके पर लगी थी बोलेरो
एसीपी कैंट अर्चना सिंह के मुताबिक, आरोपियों के पास से लाल-नीली बत्ती व आरपीएफ का मोनोग्राम लगी बोलेरो आरपीएफ अकादमी में ठेके पर लगी थी। गाड़ी राजाजीपुरम निवासी ठेकेदार बिंद कुमार की है। इस मामले में गाड़ी मालिक की भूमिका की भी जांच की गई लेकिन उसकी भूमिका नहीं मिली। आरोपी इस गाड़ी को उसके चालक की मिलीभगत से हासिल करते थे। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर वापस कर देते थे। प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता के मुताबिक, सेक्टर-ओ मानसरोवर योजना में संचालित शराब की दुकान में लगी 8 जून को सीसीटीवी व शटर तोड़कर शराब की पेटियां चोरी कर ले गये थे। मैनेजर अरविंद ने मुकदमा दर्ज कराया था। चोरों ने 16 पेटी शराब चोरी की बात कुबूल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed