Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft in triveni express

Lucknow News: चारबाग में चलती ट्रेन में चोरों ने पार कर दिया महिला का पर्स, मोबाइल

Mon, 13 Oct 2025 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
theft in triveni express

विज्ञापन
चारबाग रेलवे स्टेशन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस का मामला
रोती-बिलखती बरेली निवासी महिला बेटी के साथ ट्रेन से उतरी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर खड़ी त्रिवेणी एक्सप्रेस में महिला यात्री का पर्स व मोबाइल चोरों ने पार कर दिया। महिला बरेली से लखनऊ पहुंची थी। रोती-बिलखती महिला अपनी सहयात्री व बेटी के साथ नीचे उतर आई। हालांकि जीआरपी में महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
मामला उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन का है। सोमवार को टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली गाड़ी संख्या 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस चारबाग के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर शाम करीब चार बजे पहुंची। ट्रेन में बरेली निवासी महिला ज्योति, रेखा व बेटी दित्या सवार हुई। चूंकि ट्रेन में भीड़ थी। इस दौरान शातिर चोर ने उनका पर्स व मोबाइल पार कर दिया। ज्योति ने बताया कि किसी ने उनका पर्स छीन लिया, लेकिन भीड़ के कारण वह उसे देख नहीं पाईं। वह रोती हुई सहयात्री व बेटी के साथ नीचे उतर आईं। इस दौरान ट्रेन चलती रही। इस बाबत जब जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिलाओं की ओर से पर्स व मोबाइल चोरी की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन यात्री हित व सुरक्षा को देखते हुए पड़ताल की जा रही है तथा सीसीटीवी चेक करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जवान था तैनात, नहीं लिया संज्ञान
महिलाओं ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षाबल का जवान भी तैनात था। लेकिन ट्रेन के अंदर शातिर चोर ने उनका पर्स पार कर दिया। इतना ही नहीं वह रोती हुईं नीचे उतरी, बावजूद इसके जवान ने मामले का संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed