फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft in the house of Deputy Registrar of Lohia University Ayodhya

Lucknow News: लोहिया विवि अयोध्या की उपकुलसचिव के घर में चोरी

Sun, 04 May 2025 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 04 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Theft in the house of Deputy Registrar of Lohia University Ayodhya
लोहिया विवि अयोध्या की उपकुलसचिव के घर में चोरी
लखनऊ। लोहिया विश्वविद्यालय अयोध्या की उपकुलसचिव डॉ. रीमा श्रीवास्तव के राजेंद्र नगर स्थित मकान में चोरों ने बृहस्पतिवार रात में धावा बोल दिया। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। डॉ. रीमा ने नाका थाने में केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक ताला तोड़कर घर में घुसे चोर कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


चोरों ने अलमारी के सारे लॉक तोड़ दिए थे। मुख्य दरवाजे के पास खून के धब्बे मिले हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि लॉक तोड़ते समय चोर चोटिल हो गए थे। डॉ. रीमा का कहना है कि चोर धारदार हथियार लेकर आए थे। इंस्पेक्टर नाका का कहना है कि फुटेज खंगाली जा रही हैं। चोरी हुए सामान का ब्योरा अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन

चोरी कर बाइक छोड़कर भागे

सरसवां निवासी वेद प्रकाश शर्मा के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने कीमती सामान पार कर दिए। पीड़ित के मुताबिक 30 अप्रैल को वह अपने चेंबर से लौटे तो मेन गेट व दरवाजे का ताला टूटा मिला। चोरों ने अलमारी में रखे बहुमूल्य सामान पार कर दिए थे। वारदात में दो लोग शामिल थे। चोर वारदात के बाद घर के बाहर बाइक छोड़कर भाग निकले। पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि बाइक नंबर के आधार पर बदमाशों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed