फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft in software engineer's house

Lucknow News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मकान में चोरी

Thu, 01 May 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 01 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Theft in software engineer's house
सॉफ्टवेयर इंजीनियर के मकान में चोरी
लखनऊ। दुबग्गा के बरावनकला निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर मनीष के बंद मकान से चोर 1.68 लाख रुपये व 18 लाख के जेवर चोरी कर ले गए। मनीष के पिता शिवकांत ने केस दर्ज कराया है। वहीं, बीबीडी स्थित साईं अपार्टमेंट में रहने वाले निमेष कुमार के घर से जेवर व अन्य सामान चोरी हो गया। चोरी का आरोप घर में काम करने वाले सीतापुर के मानपुर निवासी संतोष कुमार पर लगा है।
विज्ञापन

मनीष मूलरूप से उन्नाव के बांगरमऊ मांगू खेड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता शिवकांत के मुताबिक मनीष व छोटा बेटा दो दिन पहले नौकरी के लिए नोएडा चले गए। घर पर वह व पत्नी अंजू अकेले थे। मंगलवार को शादी समारोह में गांव गए थे। देर रात 12 तक मोबाइल फोन से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो सब कुछ ठीक-ठाक था। सुबह तीन बजे घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। शिवकांत ने बताया कि मनीष की शादी के लिए जेवर व नकदी रखी थी। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


बीबीडी के अनौरा स्थित साईं अपार्टमेंट में रहने वाले निमेष की 17 अप्रैल को तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो दिन बाद जब वह अस्पताल से लौटे तो जेवर, कपड़े व अन्य सामान चोरी हो चुका था। पीड़ित ने घर में काम करने वाले सीतापुर के मानपुर निवासी संतोष कुमार पर आरोप लगाते हुए 19 अप्रैल को तहरीर दी। दस दिन बाद बीबीडी पुलिस ने बुधवार को चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed