{"_id":"69b0849d59ebfce9870c7d43","slug":"theft-in-several-shops-near-eldeco-chowki-lucknow-news-c-13-lko1070-1637794-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एल्डिको चौकी के पास कई दुकानों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एल्डिको चौकी के पास कई दुकानों में चोरी
विज्ञापन
चोरी की घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने ज्ञापन दिया।
लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के उतरेठिया बाजार स्थित एल्डिको चौकी के पास पुष्पा मार्केट में सोमवार रात चोरों ने छह दुकानों को निशाना बनाया। मंगलवार को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध दुकानों के ताले तोड़ता दिखाई दिया।
पुष्पा मार्केट में लॉन्ड्री के मालिक बंशी लाल की दुकान से चोर 20 साड़ियां और जेंट्स सूट ले गए। पास ही मंजू सक्सेना के ब्यूटी पार्लर का शटर भी तोड़ा गया, लेकिन अंदर लगे एल्युमिनियम दरवाजे का लॉक चोर नहीं तोड़ सके। डॉ. केएन. आनंद की ईएनटी क्लीनिक और डॉ. निमिषा सचान के इति होम्यो क्लीनिक के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। दोनों डॉक्टरों के शहर से बाहर होने से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी क्या हुआ। इसके अलावा डॉ. श्रेया के आनंद डेंटल क्लीनिक का ताला तोड़कर चोर लॉकर में रखे ढाई हजार रुपये ले गए।
हाईवे किनारे स्थित अभिषेक के त्रिवेणी अलमीरा फर्नीचर शोरूम में भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि व्यापारियों की तहरीर पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्धों की तलाश की जा रही है। उधर, घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना समेत कई व्यापारी मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। व्यापारियों का कहना है कि चोरी से पुलिसिंग पर सवाल खड़े होते हैं।