{"_id":"5a6c1d4a4f1c1b76268b6611","slug":"theft-in-malihabad-within-6-hours-of-dgp-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी दौरे के छह घंटे भी नहीं बीते कि मलिहाबाद में फिर बदमाशों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी दौरे के छह घंटे भी नहीं बीते कि मलिहाबाद में फिर बदमाशों का धावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Jan 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित असलम और उसका परिवार।
- फोटो : amar ujala
डीजीपी के दौरे को अभी छह घंटे भी नहीं बीते थे कि बदमाशों ने फिर महिलाबाद के एक घर में धावा बोल दिया। बेखौफ बदमाशों ने क्षेत्र के अमानीगंज निवासी एक ग्रामीण के घर से असलहे के दम पर नकदी और करीब एक लाख के जेवरात लूट लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अमानीगंज गांव निवासी असलम पेशे से टेलर है। गांव में आमने-सामने उसके दो घर हैं, जिनमें से एक में वह सिलाई का काम करता है। असलम ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपनी दुकान वाले घर में था जबकि पत्नी और बेटी सामने वाले घर में सो रही थीं। करीब 12:15 बजे के आसपास जब वह लघुशंका के लिए निकला तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे दबोच लिया। तमंचा सटाकर दो लोग उसे बाग में खींच ले गए और उससे घर में रखे पैसों और गहनों के बारे में पूछताछ की।

Trending Videos
चोरी के बाद बिखरा सामान
- फोटो : amar ujala
असलम के मुताबकि दो बदमाश उसे दबोचे रहे जबकि दो घर में घुस आए। यहां बक्सा तोड़कर उसमें रखे 16 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये के गहने ले गए। उसने बताया कि कुछ देर बात गश्त पर निकली डायल 100 की गाड़ी से पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर चली गई। लेकिन जब सुबह तक कोई नहीं पहुंचा तो असलम ने फिर 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी।
उसके बाद पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन की और असलम की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। दोपहर करीब 12 बजे एसपी ग्रामीण सतीश कुमार सिंह और सीओ संतोष सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों अफसर घटना को संदिग्ध बता रहे हैं और रात में पहुंची डायल 100 को भी नकार रहे हैं। इस लेकर ग्रामीणों में रोष है। हालांकि, अफसरों ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

डीजीपी ने गुप्त मीटिंग कर पुलिस को दिया है अल्टीमेटम
वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
इस वारदात से करीब छह घंटे पहले शाम 6:30 बजे डीजीपी ओपी सिंह, एसएसपी दीपक कुमार और एसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार सिंह मलिहाबाद थाने पहुंचे थे। यहां इंस्पेक्टर कक्ष में उन्होंने डीजीपी ने सिर्फ एसएसपी और एसपी ग्रामीण के साथ गुप्त मीटिंग की। इसके बाद बाहर निकलने पर थानाध्यक्ष और टीम को भी गुप्त निर्देश दिए।
हालांकि, सूत्रों ने बताया कि डीजीपी ने ग्रामीण इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 25 मिनट के इस दौरे में उन्होंने पुलिस टीम को हर वक्त अलर्ट रहने का आदेश देते हुए को जल्द ही बदमाशों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया है।
डीजीपी ने क्षेत्र में कांबिंग जारी रखने और संदिग्धों से पूछताछ जारी रखने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।