{"_id":"6725d790de4da2b3e3026a85","slug":"theft-in-jweller-s-shop-in-indira-nagar-lucknow-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सराफ की दुकान का शटर काटकर 15 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सराफ की दुकान का शटर काटकर 15 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर
Sat, 02 Nov 2024 01:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:16 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में चोरों ने एक सराफ की दुकान का शटर काटकर 15 लाख का माल पार कर दिया। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंचे पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में शुक्रवार देर रात चोरों ने एक सराफ की दुकान पर धावा बोला और शटर काटकर दुकान से 15 लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरों की करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चौक पान वाली गली निवासी रामकुमार वर्मा की इंदिरा नगर के सुग्गामऊ स्थित प्रांजल हाइट्स नाम के कांप्लेक्स में शुभ ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने उनकी दुकान पर धावा बोला और शटर काटकर 15 किलो चांदी का सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो चोरी का पता चल सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दीपावली पर 600 प्रतिशत बढ़े बर्न और 50 ट्रॉमा के मामले, रात भर दौड़ती रहीं 108 एम्बुलेंस
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दिवाली में मकान और ट्रामा सेंटर की पार्किंग सहित 13 जगह लगी आग, युवक का चेहरा जला
सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी गाजीपुर और इंदिरानगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो शुक्रवार रात दो बजे के आसपास कुछ चोर वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है और फुटेज की मदद से चोरों के बारे में पता लगा रही है। सराफ के मुताबिक चोरी गए माल की कीमत 15 लाख रुपये है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन