फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Burn cases and 50 trauma cases increased by 600 percent on Diwali, 108 ambulances kept running throughout the

UP: दीपावली पर 600 प्रतिशत बढ़े बर्न और 50 ट्रॉमा के मामले, रात भर दौड़ती रहीं 108 एम्बुलेंस

Sat, 02 Nov 2024 09:25 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Nov 2024 09:25 AM IST
सार

दिवाली पर मरीजों को रात दिन सेवाएं उपलब्ध रहीं। 108 एंबुलेंस लगातार सेवाओं में रहीं। आग लगने के मामलों में 600 प्रतिशत और ट्रॉमा केसेज के मामलों में बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
Burn cases and 50 trauma cases increased by 600 percent on Diwali, 108 ambulances kept running throughout the
- फोटो : istock

विस्तार

आम दिनों के मुकाबले दीपावली के मौके पर पटाखों या अन्य कारणों से जलने और ट्रॉमा केसेज की संख्या में बड़ी संख्या में बढ़ोत्तरी हुई। दीवाली के दिन बर्न के कुल 149 मामले आए। सामान्य दिनों में बर्न के औसतम 20 मामले ही आते हैं। जबकि पिछले वर्ष दिवाली के दिन बर्न के मामलों की संख्या 183 थी। उत्तर प्रदेश में संचालित 108 एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के अनुसार दिवाली के दिन इमरजेंसी केसेज के लिए सबसे अधिक कॉल्स आई।

विज्ञापन


31 अक्टूबर को दिवाली के दिन 12 हजार से अधिक लोगों को इमरजेंसी के मौके पर 108 एम्बुलेंस से जरूरी चिकित्सीय मदद दी गई। शाम 4 से रात 3 बजे के बीच इमरजेंसी कॉल्स की संख्या काफी अधिक अधिक रही। दिवाली के दिन बर्न, रोड एक्सीडेंट, अन्य प्रकार से घायल होने, एल्कोहल के कारण बीमार होने, , पेट दर्द, सांस लेने में तकलीफ होने के मामलों काफी बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तनुज पुनिया बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, केसी वेणुगोपाल ने जारी किया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - त्योहारी सीजन में राहत...देहरादून-लखनऊ के बीच स्पेशल पैंसेंजर ट्रेन चली, नाै नवंबर तक मिलेगी सुविधा


आंकड़ों के अनुसार दिवासी के दिन रोड एक्सीडेंट के 904 मामलों में मरीजों को सेवाएं दी गईं। सामान्य दिनों की तुलना में रोड एक्सीडेंट के 48 प्रतिशत मामले अधिक आए। इसके अलावा नॉन वेहिकुलर ट्रॉमा के 1708 मरीजों को सेवा दी गई। जबकि 30 अक्तूबर को बर्न के 38 और 31 अक्टूबर को 149 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। आग लगने या पटाखों के कारण बर्न के सबसे अधिक मामले कानपुर (17), गोरखपुर (11),  कन्नौज (10), देवरिया (9) और मैनपुरी (8) के हैं।


ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिवाली को लेकर सभी एम्बुलेंसों को अलर्ट जारी किया गया था। जिसके तहत पुलिस व प्रशासन के सहयोग से इतनी बड़ी संख्या में मरीजों को एंबुलेंस सेवाएं प्रदान की जा सकी। एम्बुलेंस कर्मी दिन रात मरीजों को सेवाएं देने के लिए लगे रहे। बड़ी संख्या में मरीजों को एम्बुलेंस में ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed