फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft in home of samajwadi party state chief.

सपा प्रदेश अध्यक्ष के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी, हाई सिक्योरिटी जोन में वारदात से हड़कंप

Tue, 27 Nov 2018 03:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Nov 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
theft in home of samajwadi party state chief.
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के बहुखंडी विधायक आवास, डालीबाग स्थित सपा प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी नरेश उत्तम के फ्लैट का ताला तोड़कर मंगलवार सुबह चोरों ने नकदी व सामान साफ कर दिया। इसकी जानकारी चालक को हुई तो उसने सुबह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी नरेश उत्तम इन दिनों मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार करने गए हैं। उनका चालक जगत नारायण उनके बहुखंडी विधायक आवास परिसर में स्थित छठी मंजिल के फ्लैट सुबह पांच बजे पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद देख दस्तक दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो वह बाहर बैठ गया। उसे लगा कि देर रात को एमएलसी वापस आ गए हैं और सो रहे हैं।
विज्ञापन


चालक के मुताबिक, वह आधे घंटे तक फ्लैट के बाहर इंतजार करता रहा। इसके बाद उसने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम को फोन किया तो पता चला कि प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश में ही हैं। उसने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। अंदर पहुंचा तो उसने बाहरी कमरे में सामान बिखरा देखा। इसी बीच उसे बगल के कमरे में आहट मिली। वह उस तरफ गया, लेकिन तब तक चोर दूसरी तरफ से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के मुताबिक, घर से दो लोगों को बाहर जाते हुए देखा। उसने शोर मचाया और पीछा किया लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। चालक ने बताया कि फ्लैट की चाबी सिर्फ दो लोगों के पास ही रहती है। एक चालक जगत के और दूसरी गनर के पास।

42 कर्मचारियों की है तैनाती, दिखा एक भी नहीं
राज्य संपत्ति विभाग ने सुरक्षा और विधायकों की सहूलियत के लिए बहुखंडी विधायक आवास में 42 कर्मचारी तैनात किए हैं। चालक जगत नारायण के मुताबिक, इन कर्मचारियों को दो से तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती है। मंगलवार सुबह परिसर में कोई भी सुरक्षाकर्मी या कर्मचारी नहीं दिख रहा था। वह आवासीय परिसर में बने संपत्ति विभाग के कार्यालय में भी गया, लेकिन वहां पर भी कोई नहीं मिला।

कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

विधान परिषद सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने वारदात पर कहा कि हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित मेरे सरकारी आवास में चोरी बताती है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। अभी मैं मध्य प्रदेश में हूं। चोरी की सूचना मिली है। लखनऊ पहुंचकर ही बता पाऊंगा कि क्या सामान गया और क्या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed