{"_id":"5a5c77514f1c1b72268b47ba","slug":"theft-in-a-bank-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चोरों ने लगाई सेंध, कैश रूम तक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में चोरों ने लगाई सेंध, कैश रूम तक पहुंचे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Updated Mon, 15 Jan 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में रविवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। वो कैश रूम तक पहुंच गए। लेकिन तिजोरी नहीं तोड़ सके। जिसके बाद बंदूक चुरा कर भाग गए।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक अशोक कुमार दीक्षित जब बैंक पहुंचे तो अंदर मिट्टी पड़ी हुई देखी। उन्होंने तुरंत शाखा प्रबंधक को बताया जिस पर शाखा प्रबंधक ने स्थानीय थाने में घटना की सूचना दी। जिस पर थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री पुलिसकर्मियों के साथ बैंक पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
जानकारी पर पुलिस अधीक्षक जुगल किशोर भी पहुंचे। उनके साथ सीओ रिसिया श्रेष्ठा सिंह, डीआईजी अनिल राय तथा डॉग स्क्वायड टीम के प्रभारी अशोक कुमार, फॉरेंसिक टीम के प्रभारी ऋषि कुमार बैंक का निरीक्षण करने के बाद जांच में जुट गए।
विज्ञापन
निरीक्षण में कैश रूम में सबकुछ सही पाया गया। चोर दो नाली बंदूक उठाकर भाग गए। डीआईजी अनिल राय ने पुलिसकर्मियों से जल्द से जल्द वारदात का खुलासा करने की बात कही साथ ही बैंक के मैनेजर अशोक दीक्षित को आंगन में जाल लगवाने और कैश रूम की दीवारों की मरम्मत सरिया डालकर कराने का निर्देश दिया।