फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theft from home of ladt police officer

महिला इंस्पेक्टर के घर लाखों की चोरी, पुलिस ने कुछ ऐसा दिया बयान

Fri, 12 Mar 2021 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Fri, 12 Mar 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
theft from home of ladt police officer
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के अशोक बिहार निवासी महिला इंस्पेक्टर के घर में बुधवार रात दीवार फांदकर घुसे चोर करीब सात लाख रुपये कीमत के गहने व 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुशांत गोल्फ सिटी के अशोक बिहार निवासी इंस्पेक्टर शिवा शुक्ला राजधानी में यूपी-112 में प्रभारी हैं। बुधवार देर रात शिवा शुक्ला बेटे कृष्णा, बहन उमा पांडेय, उनके बेटे शिवम पांडेय व भतीजी निधि शुक्ला के साथ घर में सो रही थीं। देर रात दीवार फांदकर मेन गेट से घर में घुसे चोर अलमारी में रखे करीब सात लाख रुपये कीमत के गहने व 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। जिस कमरे में रखी अलमारी से गहने व नकदी चोरी हुई, उसी में इंस्पेक्टर की भतीजी निधि सो रही थी।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे शिवा शुक्ला मॉर्निंग वॉक के लिए उठीं तो घर में सामान बिखरा देख उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। उन्होेंने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसीपी गोसाईगंज स्वाति चौधरी, इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी विजयेंद्र सिंह व चौकी इंचार्ज अवध बिहार अजय सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए हैं। डीसीपी दक्षिणी रवि कुमार के मुताबिक, एसीपी को मौके पर भेजा गया था। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर गिरे फोन से चोर तलाश रही पुलिस
छानबीन के दौरान पुलिस को इंस्पेक्टर शिवा शुक्ला के घर में एक मोबाइल पड़ा मिला। ये मोबाइल फ्लाइट मोड में लगा था। माना जा रहा है कि ये मोबाइल किसी चोर का ही है। वारदात के वक्त कहीं कोई कॉल न आ जाए, इस वजह से मोबाइल को फ्लाइट मोड पर लगाया गया था। सर्विलांस व इस फोन की कॉल डिटेल से पुलिस ने चोर की तलाश शुरू की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।


चोरों ने उठाया लापरवाही का फायदा
इंस्पेक्टर शिवा शुक्ला के मुताबिक, रात में घर का मुख्य दरवाजा खुला छूट गया था। अलमारी में चाबी भी लगी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि चोरों ने इसी लापरवाही का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed