फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Theft accused absconded from the lockup of Saadatganj police station

Lucknow News: सआदतगंज थाने के हवालात से चोरी का आरोपी फरार

Mon, 14 Aug 2023 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Theft accused absconded from the lockup of Saadatganj police station
लखनऊ। सआदतगंज थाने के हवालात से शनिवार सुबह चोरी के एक मामले का आरोपी मासूम अली उर्फ इमरान फरार हो गया।
विज्ञापन

देर रात इंस्पेक्टर ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया और ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी है।


मोअज्जमनगर के मासूम अली के खिलाफ वर्ष 2022 में सआदतगंज थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया था। कोर्ट ने हाल में ही उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा था। हवालात के बाहर सिपाही अल्का देवी की ड्यूटी लगी थी।
शनिवार सुबह करीब नौ बजे हवालात की सफाई के दौरान आरोपी मासूम अली महिला सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। न तो सिपाही अलका देवी के खिलाफ कोई केस दर्ज किया गया है और न ही निलंबन की कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अधिकारी भी सिपाही को बचाने में लगे हैं। तर्क दिया गया कि सुबह हवालात की साफ-सफाई के दौरान जैसे ही सिपाही किनारे हटी तो आरोपी फरार हो गया।
एडीसीपी पश्चिमी सीएन सिन्हा का कहना है कि सिपाही के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed