फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   theater for kids at lucknow junction railway station

Lucknow News: लखनऊ जंक्शन पर बच्चों के लिए बनेगा 50 सीट का थियेटर, दिखाई जाएंगी शाॅर्ट फिल्में

Fri, 17 Mar 2023 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
theater for kids at lucknow junction railway station
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर बच्चों को देशप्रेम से ओतप्रोत फिल्में व डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएंगी। इसके लिए यहां 50 सीट का थिएटर बनाया जाएगा। जंक्शन के पहले तल या प्लेटफॉर्म नंबर छह के आसपास यह थिएटर बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन को अपग्रेड कर विश्वस्तरीय बनाया जाना है। यात्री सुविधाओं को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। स्टेशन पर मसाज मशीनें पहले ही लगाई जा चुकी हैं, जबकि स्वास्थ्य जांच के लिए हेल्थ एटीएम की सुविधा भी दी गई है। इसी क्रम में बच्चों के लिए थिएटर बनाने का प्लान है। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक 50 सीट का थिएटर बनाने की योजना है। इसमें बच्चों को देशप्रेम से ओतप्रोत फिल्में दिखाई जाएंगी। साथ ही रेलवे के नियमों-कानूनों व साफ-सफाई से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। बच्चों के मनोरंजन के शिक्षाप्रद शॉर्ट फिल्में व डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएंगी। इस थिएटर का उद्देश्य बच्चों को जागरूक नागरिक बनाना भी रहेगा। बता दें कि रेलवे प्रशासन खुद कई शॉर्ट फिल्में व डॉक्यूमेंट्री बनाता है, जिन्हें यहां दिखाया जाएगा। बच्चों के लिए स्पेशल कॉर्टून बेस्ड फिल्में भी दिखाई जाएंगी। स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के बच्चे इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। शार्ट फिल्म व डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए शुल्क पर अभी सहमति नहीं बनी है। माना जा रहा है कि रेलवे के टिकट पर ही थिएटर में जाने की अनुमति मिल जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसकी योजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed