फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The young man was beaten at the crossroads for sledging at the daughter

Lucknow News: बेटी पर छींटाकशी करने पर युवक को चौराहे पर पीटा

Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten at the crossroads for sledging at the daughter
क्रासर
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी को दबोचासंवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। शहर क्षेत्र में शनिवार रात बेटी के साथ छींटाकशी करने पर परिजनों ने एक युवक चौराहे पर जमकर धुना। घटना से अफरातफरी मच गई। डिग्री कॉलेज चौराहा के पास आए दिन छात्राओं के साथ छींटाकशी की घटनाएं हुआ करती है, लेकिन इंदिरा नगर चौकी पुलिस महिला उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर गंभीर नहीं रहती।

शहर क्षेत्र के शिक्षक नगर गोरा बाजार की रहने वाली नाबालिग किशोरी डिग्री कॉलेज स्थित एक कोचिंग में पढ़ती है। कई दिनों से एक युवक उसके साथ छींटाकशी कर रहा था। यह बात शनिवार की सुबह छात्रा ने माता-पिता को दी। रात करीब आठ बजे छात्रा कोचिंग पढ़कर घर जा रही थी। डिग्री कॉलेज चौराहा के पास पहले से ही परिजन मौजूद थे। जैसे ही युवक ने छात्रा के साथ छेडख़ानी का प्रयास किया, परिजन हमला बोलकर उसे पीटने लगे। यह देख आसपास के लोग पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर युवक को दबोच लिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस डिग्री कॉलेज चौराहा से नदारद रहती है। इस वजह से छात्राओं के साथ इस तरह की घटनाएं होती हैं। शर्म के चक्कर में छात्राएं कुछ नहीं बोलती। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर कप्तान का पुरवा निवासी आलोक यादव के खिलाफ केस दर्ज करके उसे पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed