फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The young man ran away after filling his car and two gallons with petrol and diesel

Lucknow News: कार व दो गैलन में पेट्रोल-डीजल भरवाकर भाग निकला युवक

Sun, 14 Dec 2025 02:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 14 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
The young man ran away after filling his car and two gallons with petrol and diesel
दुबग्गा ​​स्थित पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना की फुटेज। 
लखनऊ। दुबग्गा के माल जेहटा रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर शुक्रवार रात आठ बजे बिना नंबर की सफेद कार से आए युवक ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों को झांसे में लेकर पेट्रोल और डीजल भरवाया और ऑनलाइन भुगतान का बहाना बनाकर भाग निकला। घटना के बाद पंप प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


जेहटा चौकी इंचार्ज सुमित श्रीवास्तव के अनुसार युवक बिना नंबर की सफेद कार से पेट्रोल पंप पर पहुंचा था, जिस पर अधिवक्ता लिखा हुआ था। युवक ने पहले कार की टंकी में 40 लीटर पेट्रोल भरवाया, इसके बाद दो गैलन में 100 लीटर डीजल डलवाया। कुल ईंधन की कीमत करीब 13 हजार 600 रुपये बताई जा रही है। पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन गुरुवर प्रसाद ने बताया भुगतान के लिए युवक ने स्कैनर पर ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कही और यह कहते हुए कि पैसा ट्रांसफर हो गया है, कार लेकर तेजी से भाग निकला।
विज्ञापन

खाते में ऑनलाइन भुगतान नहीं पहुंचा तो कर्मचारियों ने कार का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सके। कैमरों में आरोपी युवक कार से जेहटा की ओर जाते हुए दिखाई दिया है। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed